योगी जी के जन्मदिन पर श्रद्धा सुमन
**********
अजय विष्ट से योगी बन सन्त का धर्म निभाया।
राष्ट्र की सेवा करने का था बीड़ा कठिन उठाया।।
सात बार बन संसद सदस्य कुल का नाम बढ़ाया।
उत्तरप्रदेश के बने मुख्यमंत्री सेवा का भाव जगाया।।
माफियाओं को गुंडों को प्रदेश से बाहर मार भगाया।
छीन के सारी धन और दौलत जेल उन्हें भिजवाया।।
हिन्दू धर्म का मान बढ़ा अयोध्या में राम धाम बनवाया।
भोले बाबा की नगरी काशी में सुन्दर मन्दिर बनवाया।।
इलाहाबाद नगरी को भी प्रयागराज का नाम दिलाया।
फैज़ाबाद को फिर से प्रभु राम की अयोध्या बनाया।।
प्रदेश के सारे गुन्डे, मवाली प्रदेश छोड़ कर भागे।
जो घरों में छुप कर बैठे थे उनके घर बुलडोजर दागे।।
बाबा ने ऐसा राज किया जनता भी उनसे खुश हैं।
सभी विरोधी फेल हो गए चालें सब उनकी फुस्स हैं।।
पूरे प्रदेश में बाबा जी ने बुलडोजर का राज चलाया।
बुलडोजर को मिली प्रशंसा पूरे देश में नाम कमाया।।
आदित्यनाथ का नाम छोड़ बुलडोजर बाबा कहलाए।
देश की जनता करे प्रशंसा बाबा जयकारे खूब लगाए।।
जन्म दिवस पर योगी जी को पथिक कर रहा वन्दन।
दीर्घायु हों योगी जी भारत राष्ट्र कर रहा है अभिनन्दन।।
विद्या शंकर अवस्थी पथिक कानपुर
Kaushalya Rani
08-Jun-2022 05:41 PM
Nice
Reply
Reyaan
07-Jun-2022 08:14 PM
बहुत खूब
Reply
Swati chourasia
07-Jun-2022 10:54 AM
वाह बहुत ही बेहतरीन रचना 👌
Reply